पानी पूरी रेसिपी | pani puri in hindi | गोलगप्पा | पुचका रेसिपी


पानी पूरी रेसिपी | गोलगप्पा | पुचका रेसिपी | पानी पूरी रेसिपी की पूरी जानकारी फोटो और वीडियो के साथ। यह शायद सबसे ज्यादा आम और मशहूर इंडियन स्ट्रीट फ़ूड रेसिपी है। यह छोटी पूरी में मसालेदार और मसले हुए आलू भर कर और ख़ास मसालेदार पानी से बनाई जाती है। यह आमतौर पर भेलपूरी, सेव पूरी या पाव भाजी जैसी स्पाइसी चाट रेसिपीज के खाने के बाद डेजर्ट स्नैक के तौर पर परोसी जाती है।


पानी पूरी रेसिपीरेसिपी क्विज़ीन :
इंडियनकितने लोगों के लिए :
 1 - 2समय :
 1 से 1.5 घंटेमील टाइप :
 वेज

पानी पूरी रेसिपी | गोलगप्पा | पुचका रेसिपी | पानी पूरी रेसिपी की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप फोटो और वीडियो के साथ। इंडियन स्ट्रीट फ़ूड रेसिपीज अपने स्वाद, फ्लेवर और मसालों के मिश्रण की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इनमें से अधिकतर रगड़ा करी या चाट चटनी में डीप फ्राइड स्नैक्स को मिलाकर बनाये जाते हैं। इनके अलावा भी कुछ पानी वाली अनोखी स्ट्रीट फ़ूड रेसिपीज है और पानी पूरी या गोलगप्पा ऐसी ही एक मशहूर स्ट्रीट फ़ूड स्नैक रेसिपीज में से एक है।


जैसा कि मैंने पहले बताया कि यह अन्य इंडियन चाट रेसिपीज की तुलना में एक अनोखी चाट रेसिपी या स्ट्रीट फ़ूड रेसिपी है। इसमें ज्यादा पानी और कम करी और स्नैक्स होते हैं। इसलिए यह चाट रेसिपीज, खाने के बाद परोसी जाती है। इस मशहूर स्ट्रीट फ़ूड के कई विभिन्न प्रकार हैं। मुंबई में इसे पानी पूरी कहा जाता है, और दिल्ली में इसे गोलगप्पा कहा जाता है। अगर हम और पूर्व की तरफ जाते हैं, तो इसका नाम बदलकर पुचका रेसिपी हो जाता है और इसमें डाली जाने वाली सामग्री भी थोड़ी सी अलग होती है। यहाँ सामग्री के रूप में पानी चटपटा होता है और आलू मसले हुए और मसालेदार होते हैं। मुंबई या फिर नार्थ इंडिया में पानी का स्वाद थोड़ा सा मीठा और चटपटा होता है। मुझे इसमें मीठा और मसालेदार और थोड़ा सा चटपटा स्वाद ज्यादा पसंद है। इस रेसिपी पोस्ट में मैंने दोनों तरह के स्वाद बताए हैं।


अब मैं पानी पूरी रेसिपी या गोलगप्पा रेसिपी बनाने के लिए कुछ सुझाव और सलाह देना चाहूँगी। मैंने इस रेसिपी में बताया है कि आप कम सामग्री से भी पानी पूरी कैसे बना सकते हैं। सच कहूँ तो इसे बनाने में काफी समय और मेहनत लग सकती है। आप इन पूरियों को किसी भी दुकान से खरीद सकते हैं और सिर्फ इसके भरावन के लिए इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं। इन पूरियों को लम्बे समय तक नहीं रखा जा सकता और मैंने भी इसमें कोई एक्स्ट्रा संरक्षक(प्रिज़र्वेटिव) नहीं डाला है। इसलिए मैं कहूँगी कि इन पूरियों का इस्तेमाल तुरंत करें और इन्हें बाद में इस्तेमाल करने के लिए न रखें। इन पूरियों को डीप फ्राई करते समय ध्यान रखें कि तेल गर्म हो। जब पूरियाँ तेल में डालें, तो यह तुरंत फूलनी चाहिए और इसमें ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए।


Comments